{"_id":"a083b514a6d36c732a83c32e2aaefa7b","slug":"militant-hideouts-demolished-in-punchh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बलों ने जिले की मंडी तहसील के हाड़ी बुड्डा क्षेत्र में बुधवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया। गोला बारूद प्लास्टिक की बाल्टी में छिपाकर रखे गए थे।
विज्ञापन
मौके से एक यूबीजीएल लांचर, सोलह यूबीजीएल ग्रेनेड, एक हैंड ग्रेनेड, तीन एके राइफल की मैगजीन, आठ एके गोलियां, एक पिस्टल बेल्ट, पिस्टल मैगजीन-1, आरपीजी ग्रेनेड-2, आरपीजी बूस्टर-2, तार 15 मीटर बरामद किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ एक प्लास्टिक की 20 लीटर की बाल्टी भी मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह डीएसपी सागर सिंह सलाथिया और मंडी के थाना प्रभारी विजय धर की अगुवाई में पुलिस, एसओजी,156 टीए बटालियन और 25 आरआर ने खुफिया सूचना के आधार पर तहसील के हाडी बुडडा क्षेत्र के मक्कीवाला जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल में आतंकियों द्वारा बनाए गए गुप्त ठिकाने को ध्वस्त किया। डीएसपी आपरेशन सिजान बट्ट का कहना है कि नियंत्रण रेखा के उस पार घुसपैठ की कोशिशों में लगे आतंकियों की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।