फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant bat attack in naushera sector rajouri jammu ,Junior commissioned officer (JCO) martyr

J&K: राजोरी के नौशेरा सेक्टर में सीमा पर स्नाइपर से पाक सेना ने बनाया निशाना, जेसीओ शहीद

Tue, 22 Oct 2019 07:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 22 Oct 2019 07:14 PM IST
सार

  • पाकिस्तान ने पुंछ में 23 किमी क्षेत्र में दर्जनभर गांवों को बनाया निशाना
  • नौशेरा व पलांवाला सेक्टर में भी दागे गोले, सेना ने दिया करारा जवाब, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
militant bat attack in naushera sector rajouri jammu ,Junior commissioned officer (JCO) martyr
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार नापाक हरकतें जारी हैं। मंगलवार को की गई गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सीमा पार से सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी किए जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर चार घंटे तक मोर्टार से भारी गोलाबारी की। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे धराटी से लेकर गोलद और डराना तक के करीब 23 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में दर्जन भर गांवों को निशाना बना कर गोले दागे। इसमें गोलद निवासी काला खान की पत्नी फूल जान (60) गोले की चपेट में आ गई। वह अपने खेत में मक्की छील रही थी तभी उसके पास आकर एक शेल गिरकर फटा और जिसके टुकड़े लगने से वह घायल हो गई। एक अन्य ग्रामीण भी घायल हुआ है। सेना की मुंहतोड़ कार्रवाई करने से चार घंटे के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी थम गई।
विज्ञापन


राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में गोलाबारी में एक जेसीओ शहीद हो गया। बताते हैं कि 24 मराठा का जेसीओ (जूनियर कमांड अफसर) सुनील राव फारवर्ड पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात था। तभी सीमा पार से हुई गोलाबारी की चपेट में आने से वह शहीद हो गया। हालांकि, सेना की ओर से अभी नाम की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर बटटल क्षेत्र में दो गोले दागे। पहला गोला बट्टल गांव के नजदीक पहाड़ी पर और दूसरा मोहनलाल नामक ग्रामीण की मकान की छत पर गिरा। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और सामान भी नष्ट हुआ है। मकान मालिक ने बताया कि जब गोला गिरा उस समय घर में कोई नहीं था। बट्टल और बरडोह के कुछ ग्रामीणों ने बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

गोलाबारी के बीच घायल महिला को पहुंचाया गया अस्पताल
गोलाबारी के बीच ही घायल महिला को एंबुलेंस से मेंढर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी मेंढर डॉ. परवेज अहमद खान ने बताया कि महिला को पेट में मोर्टार के स्पिलिंटर लगे होने के कारण बेहतर उपचार के लिए राजोरी भेजा गया है। पाकिस्तानी गोलाबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed