उधमपुर में दूसरा आतंकी हमला, एसपीओ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के समरौली में बीएसएफ के बस पर आतंकी हमला के अगले ही दिन रामनगर के आतंकवादग्रस्त पहाड़ी क्षेत्र बसंतगढ़ से कुछ दूर संग इलाके में वीरवार की रात आतंकियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।
इसमें दो एसपीओ घायल हो गए। आतंकियों की संख्या सात बताई जा रही है। हमले की सूचना पर सेना तथा सुरक्षा बलों को मौके पर रवाना किया गया है। जिले में पिछले दो दिन में यह दूसरा आतंकी हमला है।
उधमपुर से करीब सौ किलोमीटर दूर बसंतगढ़ से संग आठ किलोमीटर पहाड़ी पर स्थित है। रात करीब सवा नौ बजे आतंकियों ने संग चौकी पर हमला कर दिया।
दोनों तरफ से फायरिंग जारी
उन्होंने गश्त पर तैनात पुलिस एसपीओ गुल्ला को सीधे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मी हथियार लेकर बाहर आ गए और उन्होंने मोर्चा संभाल लिया।
दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि बसंतगढ़ मुस्लिम बहुल पहाड़ी इलाका है और इसके दूसरी ओर भद्रवाह पड़ता है। इस क्षेत्र में ग्रामीणों की संख्या भी कम है।