{"_id":"5afbc8904f1c1b195e8b4d86","slug":"militant-attack-on-army-patrolling-party-in-tral-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 16 May 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। आतंकियों ने बुधवार सुबह पुलवामा जिले के त्राल में सेना की 42 आरआर की पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी की है। हालांकि जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
आतंकी हमला करने के बाद फरार होने में कामयाब हो गए। जिनकी तलाश में पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस हमले में किसी भी जवान के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
#JammuAndKashmir: Terrorists fired upon 42 Rashtriya Rifles patrolling party in Tral's Shikargah. Area being cordoned off. More details awaited. pic.twitter.com/1icBjRZ6wA
— ANI (@ANI) May 16, 2018
विज्ञापन
गौरतलब है कि अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में मंगलवार की शाम आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल है। पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है।
जानकारी के अनुसार बिजबिहाडा थाने की एक गाड़ी (टाटा सूमो) पुलिस लाइन से कुछ सामान लेकर लौट रही थी। इसी बीच पाजलपोरा इलाके में हथियारों से लैस चार से पांच आतंकियों ने गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।
इसमें कांस्टेबल अब्दुल रशीद और एसपीओ बिलाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल बिजबिहाड़ा ले जाया गया, लेकिन बिलाल अहमद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कांस्टेबल अब्दुल रशीद की हालात गंभीर होने के चलते उसे इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया। हमले के बाद आतंकी मौके से भाग निकले।