{"_id":"5db9234c8ebc3e93de126c07","slug":"militant-attack-input-in-jammu-kashmir-delhi-punjab-security-agencies-on-high-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और पंजाब में हाई अलर्ट, बड़े आतंकी हमले की साजिश में आतंकवादी, एजेंसियां सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और पंजाब में हाई अलर्ट, बड़े आतंकी हमले की साजिश में आतंकवादी, एजेंसियां सतर्क
Wed, 30 Oct 2019 11:14 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकवादी लगातार घाटी सहित देश का माहौल खराब करने की फिराक में जुटे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई राज्यों में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। इन राज्यो में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
बता दें कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कात्रासू इलाके में मंगलवार रात लगभग नौ बजे आतंकियों ने एक जघन्य हमले में पांच गैर प्रांतीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक मजदूर जहीरूद्दीन गंभीर रूप से घायल है। यह सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं।
उधर कश्मीर घाटी के अनंतनाग और बारामूला जिले में सोमवार को आतंकियों ने ताबड़तोड़ कई वारदातों को अंजाम दिया। बिजबिहाड़ा में रात को आतंकियों ने कटड़ा निवासी एक ट्रक चालक की हत्या कर दी, जबकि सोपोर में बस स्टैंड के नजदीक दो बार ग्रेनेड हमले किए।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के कनीलवान इलाके में सोमवार रात आतंकियों ने इशारा कर दो ट्रकों को रोक लिया। ट्रक रुकने पर आतंकियों ने दोनों ट्रकों पर सवार छह लोगों को बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक चालक को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक की शिनाख्त रियासी जिले के कटड़ा निवासी नारायण दत्त के रूप में की गई है। चालक के कुछ साथी मौके से जान भाग निकले। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को उसने बचा लिया।

लगातार ट्रक चालकों को निशाना बना रहे हैं आतंकवादी
बीते एक पखवाड़े के दौरान आतंकियों द्वारा ट्रक चालकों को निशना बनाए जाने की चौथी घटना है। इससे पहले सोमवार को दोपहर बाद 4:15 बजे आतंकियों ने सोपोर बस स्टैंड के नजदीक भीड़भाड़ वाले इलाके में होटल प्लाजा में एक-एक कर दो ग्रेनेड फेंके, जिसमें 20 नागरिक घायल हो गए।
छह घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। एक घायल महिला की हालत नाजुक है। धमाका होने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। लोग जमीन पर पड़े हुए कराह रहे थे।