फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MHA appoints Advocate Shri Singh as SPP in Pahalgam terror attack case

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के मुकदमे में श्री सिंह होंगे विशेष लोक अभियोजक, NIA जल्द दाखिल करेगी आरोप पत्र

Thu, 30 Oct 2025 01:26 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 30 Oct 2025 01:26 PM IST
विज्ञापन
MHA appoints Advocate Shri Singh as SPP in Pahalgam terror attack case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के मुकदमे में वकील श्री सिंह को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। एनआईए बहुत जल्द इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करेगी। पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय से जारी बयान के मुताबिक श्री सिंह जम्मू की एनआईए विशेष अदालत और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट में अधिसूचना जारी होने से तीन वर्ष या मुकदमा खत्म होने तक, जो भी पहले हो तक एनआईए की तरफ से विशेष लोक अभियोजक होंगे। जम्मू की एक अदालत ने 18 सितंबर को एनआईए को पहलगाम हमले की जांच पूरी करने के लिए 45 दिनों का अतिरिक्त समय दिया था। यह अतिरिक्त समय इसी हफ्ते समाप्त हो रहा है और उम्मीद है कि एजेंसी अब अपना आरोपपत्र दाखिल करेगी। एनआईए ने पर्यटकों, खच्चर और टट्टू मालिकों, फोटोग्राफरों, कर्मचारियों और दुकान कर्मचारियों सहित 1,000 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहुलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पहलगाम में हुए इस क्रूर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर 7 मई को कार्रवाई की, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स पर हमला किया। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में कई पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed