फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Message of adopting a disease and obesity free lifestyle given by cycling

Jammu: जिंदगी को दो रफ्तार, साइकिल से बनाएं सेहत शानदार; जम्मू में साइक्लिंग से मिला फिटनेस का फॉर्मूला

Mon, 21 Apr 2025 01:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 21 Apr 2025 01:31 PM IST
सार

एसटीसी जम्मू द्वारा आयोजित रविवार साइक्लिंग कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर रोग और मोटापा मुक्त स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

विज्ञापन
Message of adopting a disease and obesity free lifestyle given by cycling
साइक्लिंग कार्यक्रम जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गतिहीन जीवन जीने वालों को रोग, मोटापा मुक्त और स्वस्थ भारत का संदेश देने के लिए ‘रविवार साइकिलिंग’ कार्यक्रम हुआ। इसके तहत एमए स्टेडियम से जम्मू विश्वविद्यालय तक 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर साइकिल चलाई।केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय की फिट इंडिया पहल के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण एसटीसी जम्मू की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एमएएम कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वस्थ भारत का संदेश दिया।

विज्ञापन


एसएआई के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर और एसटीसी जम्मू के प्रभारी अमन शर्मा ने बताया कि रोग मुक्त, मोटापा मुक्त जीवनशैली समय की मांग है। इस उद्देश्य के साथ ही यह पहल की गई है। एमएएम कॉलेज के संकाय सदस्य प्रोफेसर धीरज कुमार ने पहल की सराहना की। इस तरह का कार्यक्रम श्रीनगर में भी हुआ, जिसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर रोग मुक्त भारत का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed