फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mercury dropped in the valley, warning of heavy rain and snowfall even today

J&K : घाटी में पारा लुढ़का, आज भी भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, चॉपर सेवा प्रभावित

Wed, 25 Jan 2023 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 01:23 AM IST
सार

मौसम में बदलाव से प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Mercury dropped in the valley, warning of heavy rain and snowfall even today
Snowfall in Srinagar file pic - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को बदले मौसम से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी रात तक जारी रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बर्फबारी और बारिश से श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दोपहर बाद कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। 

विज्ञापन


मौसम में बदलाव से प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रात तक जारी था। यहां 3.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 18.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थल नत्थाटाॅप और पटनीटाॅप में भी बर्फ गिरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुंछ के लोरन, साब्जियां, देरा की गली सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इसके साथ मैदानी इलाकों में बारिश से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। जिला राजोरी के बुद्धल, कोटरंका, थन्नामंडी, दरहाल, मंजाकोट में बर्फबारी हुई है। चिनैनी के जुगधार, शिवगढ़दार, सियोजदार, लदादार में बर्फबारी के साथ बारिश हुई है। जिला कठुआ के बनी उपडिवीजन के डगर गोल्डी आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed