मेरा अस्पताल पोर्टल: जम्मू कश्मीर सरकार मरीजों से फोन कर पूछेगी कैसी मिल रहीं सेवाएं, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली सुविधा के बारे में सरकारी सीधे मरीजों से जानेगी। इसके लिए मेरा अस्पताल पोर्टल लॉच किया गया है। इसके तहत ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद इसे केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के पास भेजी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब सरकारी अस्पतालों में लाखों रुपये का वेतन पाने वाले चिकित्सा कर्मी अब ड्यूटी के प्रति सुस्ती या गैर रवैया दिखाते हैं तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा स्टाफ की सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए सरकार सीधे निगरानी करेगी। मेरा अस्पताल, नामक एक पोर्टल के माध्यम से ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों का डेटा लिया जा रहा है।
मरीज का मोबाइल नंबर किया जा रहा दर्ज
इसमें उनका नाम और मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। इसके बाद केंद्र स्तर से सीधे मरीज से मोबाइल, व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से संवाद करके अस्पताल से मिली चिकित्सा सुविधाओं पर फीडबैक लिया जाएगा। इस फीडबैक में नकारात्मक प्रदर्शन दिखने पर संबंधित स्टाफ पर अनुशासनिक कार्रवाई के प्रावधान के साथ सेवा वितरण में सुधार लाया जाएगा।
मरीजों का डाटा रहेगा सुरक्षित
पोर्टल के माध्यम से सरकार के पास मरीजों का संबंधित डेटा उपलब्ध रहेगा। इसमें किसी भी मरीज को अस्पताल के बाद मोबाइल, सोशल मीडिया या मैसेज करके संबंधित अस्पताल से मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं पर जानकारी ली जाएगी।
चिकित्सा सेवाएं मिलीं, स्टाफ का कैसा बर्ताव रहा, डॉक्टर ने किस तरह से देखा
जैसे उन्हें अस्पताल में किस तरह की चिकित्सा सेवाएं मिलीं, स्टाफ का कैसा बर्ताव रहा, डॉक्टर ने किस तरह से देखा, अस्पताल में क्या सरकारी स्तर की दवाएं मिलीं आदि। इस फीडबैक के आधार पर अस्पतालों में पाई जाने वाली खामियों के साथ संबंधित डॉक्टर या अन्य स्टाफ का मूल्यांकन किया जाएगा। मेरा अस्पताल पोर्टल में लिया जाने वाला डेटा सीधे केंद्र के पास पहुंच जाएगा।
इन अस्पतालों में फीड किया जा रहा डेटा
जम्मू जिले के गांधीनगर, आरएस पुरा, अखनूर, बिश्नाह, शास्त्रीनगर यूपीएचसी, सरवाल अस्पताल में मेरा अस्पताल पोर्टल से मरीजों का डेटा फीड किया जा रहा है। सरवाल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हरबख्स सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में मेरा अस्पताल पोर्टल से मरीजों का डेटा लिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अस्पताल में खामियों को दूर करना और मरीज सेवा वितरण में सुधार लाना है। इसके बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।