{"_id":"6a175d8284c9398e09083256","slug":"menstrual-hygiene-day-jammu-news-c-10-jmu1062-924018-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कागजों में योजनाएं, जमीन पर आधी आबादी परेशान... मासिक धर्म स्वच्छता के लिए शिविर और पैड वितरण सिर्फ औपचारिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कागजों में योजनाएं, जमीन पर आधी आबादी परेशान... मासिक धर्म स्वच्छता के लिए शिविर और पैड वितरण सिर्फ औपचारिकता
विज्ञापन
जम्मू। किशोरियों और महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता तो आई पर जमीनी हकीकत आज भी चिंताजनक है। खासकर सूबे के ग्रामीण इलाकों, दुर्गम पहाड़ी जिलों और सरकारी स्कूलों में किशोरियां आज भी बुनियादी स्वच्छता, जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रही हैं। कई इलाकों में जागरूकता शिविर और पैड वितरण की औपचारिकता तो पूरी की गई लेकिन आज भी बड़ी आबादी सैनिटरी पैड्स का विकल्प ढूंढ रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर ग्रामीण क्षेत्रों की 10 से 19 वर्ष की किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता योजना के तहत बड़ी पहल शुरू की गई। इसके तहत सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता अभियान चलाने, सैनिटरी पैड वितरण करने और वेंडिंग मशीनें लगाने के निर्देश हैं। इसके बावजूद स्कूल और कॉलेजों में किशोरियों के लिए लगाई गईं पैड वेंडिंग मशीनें या तो खराब हैं अथवा उन्हें रिफिल नहीं किया जाता है। यही वजह है कि आज भी लगभग 42 फीसदी छात्राएं मासिक धर्म के दौरान स्कूल नहीं जाती हैं। जमीनी स्तर पर बड़ी चुनौतियां हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों, पहाड़ी जिलों और सरकारी स्कूलों में किशोरियों को स्वच्छता, जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वेंडिंग मशीनें खराब
जम्मू संभाग के 38 से अधिक सरकारी स्कूलों में लगाई गईं पैड वेंडिंग मशीनें रखरखाव के अभाव में कबाड़ हो चुकी हैं। इसके अलावा स्कूलों में अलग शौचालय और साफ पानी की मुकम्मल व्यवस्था न होना भी छात्राओं के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर महिलाओं के लिए शौचालय तो बना दिए हैं लेकिन उनमें पैड वेंडिंग मशीनों की देखरेख नहीं हो रही। यही वजह है कि शहर में यदि किसी किशोरी अथवा महिला को पीरियड्स के दौरान आपात स्थिति का सामना करना पड़े तो उन्हें मेडिकल स्टोर अथवा जनरल स्टोर से ही पैड खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
एनजीओ भी नहीं आ रहीं आगे
शहर से लेकर गांवों तक स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) की तरफ से किशोरियों को जागरूक करने का अभियान लगभग बंद किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सूचीबद्ध एनजीओ कागजी तौर पर सहभागिता तो दिखाती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर वास्तविक काम करने से लगातार दूरी बना रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
समाज में कई गलत धारणाएं हैं। कुछ लोग मासिक धर्म को अपवित्र मानते हैं। उन्हें जागरूक होने की जरूरत है। एनएचएम के तहत शहर से लेकर गांवों तक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पैड वितरण तक का कार्य हो रहा है।
-डॉ. दारा सिंह, सुपरिंटेंडेंट, गांधी नगर अस्पताल।