{"_id":"8bc0f50b016a8b96fda68c28c1be1045","slug":"memorandum-of-understanding-has-been-made-between-jammu-kashmir-and-himachal-pradesh-central-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू, कश्मीर, हिमाचल की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अहम समझौता, प़ढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू, कश्मीर, हिमाचल की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अहम समझौता, प़ढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 07 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीबीसीएस को अमल में लाने के लिए जम्मू, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेमोरैंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) किया गया है। देश में अपनी तरह की पहली बार तीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी में किए गए एमओयू में अकादमिक के साथ शोध और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीनगर में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के उप चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
एमओयू के बाद तीनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शोध कर्ता अंतर विभागीय भ्रमण कर शोध के क्षेत्र को बढ़ावा देंगे। इसमें गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में फैकल्टी का आदान प्रदान करके अनुभव साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन
कांफ्रेंस, वर्कशाप, संगोष्ठी, सेमीनार और समर स्कूल, ट्रेनिंग, लेक्चर, लाइब्रेरी सेवाओं को बांटने, किताबों, जनरल, टीचिंग सामग्री, टेस्ट बुक, आडियो वीडियो, प्रकाशन, रिपोर्ट और अन्य क्षेत्रों में संयुक्त रूप से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
एमओयू से तीनों यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता सीधे तौर पर एक दूसरे से जुड़ पाएंगे। इसमें दोनों राज्यों में शोध के क्षेत्र को मजबूत करने पर काम किया जाएगा।