फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Memorandum

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी के लिए बनेगी कमेटी

विज्ञापन
Memorandum
जम्मू। महाराजा हरि सिंह किसी एक समुदाय या धर्म के नहीं थे। उन्होंने सभी धर्मों को बराबर समझा है। इसलिए उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। यह आश्वासन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को रविवार को युवा राजपूत सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी के नेतृत्व में उपराज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने उपराज्यपाल से महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा के बारे में चर्चा की। उपराज्यपाल ने कहा कि महाराजा हरि सिंह किसी एक समुदय या धर्म के नहीं थे। उन्होंने सभी धर्मों को बराबर समझा है। इसलिए उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश के लिए कमेटी के गठन का आश्वासन दिया। युवा राजपूत सभा के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया और उन्हें पारंपरिक डोगरा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर, आईजी जम्मू मुकेश सिंह व सभा के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed