{"_id":"621a91c4ad27d6387f31365f","slug":"mela-jammu-city-news-jmu254668747","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर पीरखो में विशाल मेला कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर पीरखो में विशाल मेला कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर जामवंत गुफा पीरखो में मेले का आयोजन होगा। यह मेला 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगा। जिला प्रशासन जम्मू और पीरखो मंदिर कमेटी के सहयोग इसका आयोजन किया जा रहा है। मेले के अंतिम दिन तीन मार्च को विशाल दंगल होगा।
महाशिवरात्रि का पर्व एक मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन पीरखों मंदिर में हजारों की संख्या में शिवभक्त दर्शन के लिए जुटेंगे। दिवसीय मेले में सूचना और प्रसारण विभाग और निजी नृत्य ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। शनिवार को पीरखो मंदिर प्रबंधन कमेटी ने प्रेसवार्ता की। इसमें मंदिर के महंत पीर राजेंद्र नाथ ने बताया कि मेले की शुरूआत 28 फरवरी से होगी। कोविड के बीच हो रहे इस मेले को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। महाशिवरात्रि एक मार्च के दिन मंदिर में काफी भीड़ रहेगी। ऐसे में मंदिर परिसर और मेले स्थल पर बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने 50 से अधिक स्वयंसेवकों को तैनात किया है। मेले में पॉलिथिन लाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर परिसर में सिर्फ दो गेट से ही प्रवेश मिलेगा। मुख्य प्रवेश द्वार पर फेस मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध होगा। मेले में कोविड एसओपी का सख्ती का पालन करवाया जाएगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर मंडलायुक्त जम्मू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
मंदिर में महाशविरात्रि की तैयारियां पूरीं
महाशिरात्रि का पर्व एक मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के लिए शहर के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिरों में रंगरोगन के साथ रंगबिरंगे फूल और लाइट से सजावट की गई है। रणवीरेश्वर मंदिर, आपशंभू मंदिर, पीरखो मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी।