फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba want to increase cross loc trade

खूबसूरत जम्मू और क्रॉस एलओसी ट्रेड पर विशेष जोर

Sat, 23 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 23 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
mehbooba want to increase cross loc trade
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
जम्मू का सौंदर्यीकरण और क्रास एलओसी ट्रेड को बढ़ाकर सीमा के दोनों तरफ के लोगों में आपसी विश्वास को बहाल करना मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन


महबूबा ने शुक्रवार को जम्मू स्थित अपने आवास पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की दूरदर्शिता व उनके कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाना चाहती हैं।
विज्ञापन


क्रास एलओसी ट्रेड को बढ़ाकर सीमा के दोनों तरफ के लोगों में विश्वास बहाली की जा सकती है। सरकार इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाएगी। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शीतकालीन राजधानी जम्मू के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि पर्यटक यहां पर रुकें और रियासत की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जम्मू के लोगों को भी लाभ मिले। कहा कि रियासत की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार एजेंडा आफ अलायंस के तहत काम करेगी और हर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। रात्रिभोज में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed