{"_id":"571a6f8e4f1c1bcd788b46d6","slug":"mehbooba-want-to-increase-cross-loc-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत जम्मू और क्रॉस एलओसी ट्रेड पर विशेष जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूबसूरत जम्मू और क्रॉस एलओसी ट्रेड पर विशेष जोर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू का सौंदर्यीकरण और क्रास एलओसी ट्रेड को बढ़ाकर सीमा के दोनों तरफ के लोगों में आपसी विश्वास को बहाल करना मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
महबूबा ने शुक्रवार को जम्मू स्थित अपने आवास पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की दूरदर्शिता व उनके कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाना चाहती हैं।
क्रास एलओसी ट्रेड को बढ़ाकर सीमा के दोनों तरफ के लोगों में विश्वास बहाली की जा सकती है। सरकार इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शीतकालीन राजधानी जम्मू के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि पर्यटक यहां पर रुकें और रियासत की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जम्मू के लोगों को भी लाभ मिले। कहा कि रियासत की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार एजेंडा आफ अलायंस के तहत काम करेगी और हर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। रात्रिभोज में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर भी मौजूद थे।