{"_id":"58f896cb4f1c1bf258470da5","slug":"mehbooba-visited-hospital-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के दौरान घायल हुई छात्रा का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के दौरान घायल हुई छात्रा का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं महबूबा मुफ्ती
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 20 Apr 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार की शाम एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर का दौरा कर प्रदर्शन के दौरान घायल हुई नावा खदल कालेज श्रीनगर की प्रथम वर्ष की छात्रा इकरा का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से छात्रा को हर संभव उचित इलाज देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसमें राज्य के बाहर अन्य अस्पताल में भी छात्रा को भेजा जाएगा। सरकार इकरा के साथ है और उसे सभी शैक्षणिक स्तर की सुविधा मुहैया करवाएगी। उन्होंने लोगों से घाटी में शांति बनाए रखने की अपील की। हिंसा से अकादमिक, आर्थिक और पर्यटन क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन