फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mehbooba talks of 'healing touch'

हर घर को मिले हैं जख्म, हीलिंग टच देगी सरकार: महबूबा

Thu, 14 Jul 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 14 Jul 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
mehbooba talks of 'healing touch'
- फोटो : PTI

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पिछले 27 बरस से चली आ रही हिंसा ने घाटी के हर घर को जख्म दिए हैं। इन जख्मों को मरहम की जरूरत है जिसके लिए सरकार की ओर से हीलिंग टच दिया जाएगा। पीड़ित परिवारों तक पहुंचना और उन्हें हीलिंग टच देना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें युवाओं को खास तवज्जो दी जाएगी।

विज्ञापन


नौहट्टा क्षेत्र के नक्शबंद साहब में स्थित कब्रगाह में शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंची महबूबा ने कहा कि हिंसा की ताजा घटनाओं ने जो गम और सदमे दिए हैं उससे दिल भर आया है। सभी को मिलकर जम्मू कश्मीर को हिंसा और खूनखराबे के दौर से बाहर निकालने के लिए हाथ बंटाना होगा। 
विज्ञापन


रियासत में आर्थिक आत्मनिर्भरता लाने के साथ-साथ राजनीतिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के सपने को साकार करने के लिए उन्हें अवाम से समर्थन की जरूरत है। वे किसी भी सूरत में अवाम की उम्मीदों को निराश नहीं करेंगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदी दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि 13 जुलाई 1931 में अपनी कुर्बानी देने वालों ने रियासत में लोकतंत्र की नींव रखी। जम्मू कश्मीर के इतिहास में कई मर्तबा विशेष परिस्थितियां सामने आई हैं। आज के हालात भी विशेष हैं जिसे चुनौती समझकर उनका सामना करना होगा। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद थे।

बेशर्मी से हालात को सामान्य बता रहीं महबूबा : उमर

mehbooba talks of 'healing touch'

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि महबूबा बेशर्मी के साथ घाटी के हालात को सामान्य बताने का प्रयास कर रही हैं। शहीदी दिवस कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उमर ने ट्वीट किया कि सरकार पुलिस की बसों में ढोकर लोगाें को आयोजन स्थल तक लाई। ऐसा करने के पीछे हालात सामान्य होने का संदेश देना था।

उमर ने कहा कि 30 से अधिक लोगाें की जान जा चुकी है लेकिन महबूबा और उनकी पार्टी केवल अपनी पार्टी के झंडे को उठाए रखकर आपत्तिजनक तरीके से लोगों की हिस्सेदारी करवा रही हैं। जमीनी हकीकत से हटकर वे दिल्ली में बैठे आकाओं को मूर्ख बना रही हैं।

12 सौ से ज्यादा लोग अस्पतालों में हैं जिनका उपचार देने के लिए डाक्टर संघर्ष कर रहे हैं। ट्वीट में प्रधानमंत्री से अपील करते हुए उमर ने लिखा कि केरल में आग की घटना के बाद आपने बर्न स्पेशलिस्ट डाक्टरों को जहाज के जरिये भेजा था। कृपया कश्मीर में आई एंड ट्रामा विशेषज्ञों को भेजें।

इससे पूर्व उमर ने श्रीनगर के शहीदी स्थल पर मीडिया से बातचीत में कहा राज्य सरकार ने वर्ष 2008 और 2010 में घाटी के हालात से कोई सबक नहीं लिया। बुरहान की मौत के असर का या तो सरकार आंकलन नहीं कर पाई या फिर तैयारी नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed