फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba take oath on April 4

J&K: 4 को राजभवन में शपथ लेंगी महबूबा, भाजपा ने भी लगाई मुहर

Sat, 02 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 02 Apr 2016 12:59 AM IST
सार

  • रियासत की पहली महिला सीएम होंगी महबूबा मुफ्ती
  • महबूबा की ताजपोशी की तैयारियां तेज
  • भाजपा की ओर से राजभवन पत्र भेजकर सहमति जताई गई है
  • राम माधव ने पार्टी नेताओं के साथ मंत्रिमंडल के मुद्दे पर की चर्चा

विज्ञापन
Mehbooba take oath on April 4
राजभवन में शपथ लेंगी महबूबा - फोटो : PTI

विस्तार

रियासत में महबूबा मुफ्ती की पहली महिला सीएम के रूप में ताजपोशी की जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। शपथग्रहण समारोह राजभवन में चार अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा। पीडीपी की ओर से चार अप्रैल को शपथ ग्रहण के दावे पर भाजपा ने भी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से शुक्रवार को राजभवन पत्र भेजकर सहमति जताई गई है। इस बीच शुक्रवार को देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने विशेष विमान से जम्मू पहुंचकर पार्टी नेताओं के साथ सरकार गठन तथा मंत्रिमंडल के मुद्दे पर बातचीत की। लगभग पांच घंटे तक यहां रहने के बाद वे दिल्ली लौट गए। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह के आवास पर राम माधव ने पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा हुई। ज्यादातर पुराने चेहरों को ही मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही मुफ्ती के नेतृत्व में 10 महीने तक सरकार चलाने के अनुभवों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी के कई पदाध‌िकार‌ियों ने द‌िया इस्तीफा

Mehbooba take oath on April 4
पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
बैठक में आपसी समन्वय के साथ सरकार चलाने तथा सिद्धांतों और नीतियों से किसी प्रकार का समझौता न करने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या पर भी बात हुई।

सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए फिलहाल किसी केंद्रीय नेता को आमंत्रण नहीं भेजा गया है। वैसे संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आ सकते हैं।

पीडीपी पदाधिकारियों ने पार्टी के पुनर्गठन के लिए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के जनरल सेक्रेटरी निजामुद्दीन भट, रफी अहमद मीर, वेद महाजन और महबूब इकबाल सहित पार्टी अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार पीरजादा मंसूर हुसैन ने इस्तीफा दे दिया है। यह भी कहा कि सभी नेताओं ने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed