फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MEHBOOBA STARTS DAMAGE CONTROL OVER RUCKS IN PARTY

सियासी मुश्किलें बढ़ीं तो डैमेज कंट्रोल में जुटी जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती

Sun, 19 Feb 2017 12:20 PM IST
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 19 Feb 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
MEHBOOBA STARTS DAMAGE CONTROL OVER RUCKS IN PARTY
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उठे बवंडर को थामने के लिए पीडीपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। इस्तीफा देने वाले नाराज मंत्रियों को मनाने की कवायद जारी है। पार्टी के छह और विधायक असंतुष्ट बताए जा रहे हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला।

विज्ञापन



पंचायत चुनाव तथा लोकसभा की दो सीटों के उपचुनाव से पहले पार्टी में उपजे असंतोष से मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की चुनौतियां भी बढ़ गईं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के कुछ ही घंटे बाद दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद पार्टी के रणनीतिकार तत्काल स्थिति को संभालने में जुट गए। सूत्रों का कहना है कि स्वयं महबूबा ने भी नाराज मंत्रियों से बात कर उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए कहा। हालांकि, अभी दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन


इस स्थिति में पार्टी अध्यक्ष और इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के समक्ष काफी विषम स्थिति उत्पन्न हो गई है। यदि मंत्रियों ने इस्तीफा वापस ले लिया तो उन्हें क्षेत्र में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उनके राजनीतिक कॅरियर पर भी संकट उत्पन्न हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी संकट में महबूबा के सामने दोहरी चुनौती

MEHBOOBA STARTS DAMAGE CONTROL OVER RUCKS IN PARTY
MEHBOOBA MUFTI - फोटो : file photo

यदि महबूबा ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया तो पार्टी में असंतोष को और बल मिल सकता है। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि असंतोष दो मंत्रियों तथा संगठन के एक पदाधिकारी की ओर से हर फैसले में हस्तक्षेप को लेकर बढ़ा है। बताते हैं कि संगठन के इस पदाधिकारी के इशारे पर ही सरकार के सारे फैसले हो रहे हैं।

पार्टी को इस बात की भी चिंता है कि कश्मीर घाटी में प्रतिद्वंद्वी नेकां की ओर से पंचायत तथा लोकसभा उपचुनाव के दौरान इस असंतोष को भुनाने की भरपूर कोशिश की जाएगी। हालांकि, पीडीपी के एक मंत्री ने बताया कि जल्द सब कुछ सामान्य हो जाएगा। पार्टी के अन्य विधायकों की नाराजगी से इनकार करते हुए कहा कि यह सब अटकलें भर हैं।

भाजपा, नेकां और कांग्रेस की हालात पर नजर

MEHBOOBA STARTS DAMAGE CONTROL OVER RUCKS IN PARTY
सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : FILE PHOTO
पीडीपी में तेजी से बदले घटनाक्रम पर सरकार में सहयोगी भाजपा, नेकां और कांग्रेस की पैनी नजर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि यह पीडीपी का आंतरिक मामला है। सरकार पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।

नेकां के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा और कांग्रेस के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने भी कहा कि यह पीडीपी का अपना मसला है। लेकिन, साथ ही कहा कि इससे पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आया है। यह बताता है कि पीडीपी में सब कुछ सामान्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed