{"_id":"590f4aca4f1c1b3754850d82","slug":"mehbooba-speaks-about-tourism-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगस, तोसा मैदान कश्मीर पर्यटन का भविष्य : महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगस, तोसा मैदान कश्मीर पर्यटन का भविष्य : महबूबा मुफ्ती
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 07 May 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
प्रसिद्ध बंगस घाटी को हिमालय जीव मंडल घाटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन ढांचे को विकसित करने पर करीब 15 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। रविवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बंगस-द्रंगयारी क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी और इसके लिए जरूरी ढांचा विकसित करने की समीक्षा की।
विज्ञापन
बंगस और तोसा मैदान को कश्मीर का भविष्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने इस वर्ष गर्मियों में बंगस घाटी में टूर आपरेटरों और अन्य उद्योग की भागेदारी के साथ एक पर्यटक उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
महबूबा को बताया गया कि पर्यटन विभाग खुमरियाल, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, चंदीगाम, छत्तीपोरा, वात्यान, लोलाब और अन्य क्षेत्रों में बंगस घाटी के आसपास आवास तथा पर्यटक सूचना केंद्रों के रूप में ढांचा विकसित कर रहा है। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अब्दुल हक खान, संसद सदस्य फैयाज अहमद मीर, विधायक बशीर अहमद डार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन