महबूबा बोलीं: घाटी में स्कूली बच्चों से भजन गवाना हिंदुत्व का एजेंडा, रघुपति राघव राजा राम... गंवाने से नाराज
महबूबा की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर गवर्नमेंट हाई स्कूल नागाम (कुलगाम) के एक वायरल वीडियो को लेकर सामने आई। इसमें शिक्षक बच्चों को महात्मा गांधी के लोकप्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम... सिखा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से धर्म गुरुओं और उलेमाओं की कथित भड़काऊ बयानबाजी के आधार पर हुई गिरफ्तारी पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट में लिखा, 'धार्मिक विद्वानों को जेल में डालना, जामा मस्जिद को बंद करना और यहां स्कूली बच्चों को हिंदू भजन गाने के लिए निर्देशित करना कश्मीर में भारत सरकार के वास्तविक हिंदुत्व एजेंडे को उजागर करता है। इन आदेशों को नकारना पीएसए और यूएपीए को आमंत्रित करता है। यह वह लागत है जो हम इस तथाकथित बदलता जम्मू-कश्मीर के लिए चुका रहे हैं।'
महबूबा मुफ्ती की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर गवर्नमेंट हाई स्कूल नागाम (कुलगाम) के एक वायरल वीडियो को लेकर सामने आई, जिसमें शिक्षक बच्चों को महात्मा गांधी के लोकप्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम... सिखा रहे थे।
महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा, उसका क्या हुआ ‘लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी, जिंदगी शम्मा की सूरत है खुदाया मेरी’ उसमें क्या बुराई थी। उसमें तो किसी मजहब का जिक्र नहीं था। उसे बंद किया और अब भजन गाने को कह रहे हैं।
भजन की हम कद्र करते हैं, इज्जत करते हैं लेकिन मुसलमान बच्चों से भजन गवाना...। मेरा उनसे सवाल है कि वो करना क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग गोडसे की पूजा करते हो जिसने गांधी जी की हत्या की। हमें गांधी जी का पाठ क्यों पढ़ाते हो। हम गांधी जी को जानते हैं और मानते भी हैं।
Jailing religious scholars, shutting down Jama Masjid & directing school kids here to sing Hindu hymns exposes the real hindutva agenda of GOI in Kashmir. Refusing these rabid dictates invites PSA & UAPA. It is the cost that we are paying for this so called “Badalta J&K”. pic.twitter.com/NssOcDP4t6
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) September 19, 2022
धर्म गुरुओं की गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में पीडीपी का प्रदर्शन
घाटी में धर्म गुरुओं की गिरफ्तारी के खिलाफ पीडीपी ने सोमवार को श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के सलाहकार सुहेल बुखारी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय से रैली निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।
सुहेल बुखारी ने कहा कि दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकार छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पहले हमारे विशेष अधिकार गैर कानूनी तरीके से छीने गए और अब यह हमारी अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने में लगे हुए हैं।
बुखारी ने कहा कि सरकार चाहती है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की कमर टूट जाए और उनका ध्यान भटकाया जा सके। यही कारण कि वह बागवानी से जुड़े मुद्दों को सुलझाने में ध्यान नहीं दे रही।
उन्होंने कहा कि हफ्तों से सेब से लदे ट्रक हाईवे पर फंसे हुए हैं। हम चाहते हैं कि सरकार इस तरफ ध्यान दे और सबसे पहले हाईवे पर सेब से लदे ट्रकों को न रोका जाए।