फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mehbooba's winning margin doubled from father

अनंतनाग विधानसभा सीट पर महबूबा की जीत का अंतर पिता से दोगुना

Sat, 25 Jun 2016 09:34 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 25 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba's winning margin doubled from father
अपने प‌िता के साथ सीएम महबूबा - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की जीत का अंतर वर्ष 2014 में अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की जीत के अंतर से लगभग दोगुना है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में अनंतनाग सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को 16983 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हिलाल अहम शाह को 10955 और नेकां के इफ्तिखार मिसगर को 2403 वोट मिले थे।

हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह को इस बार भी मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन इस बार उन्हें छह हजार से भी कम वोट मिले। पिछली बार वे 6028 वोटों के अंतर से हारे थे। यह सीट सात जनवरी 2016 को तत्कालीन मुफ्ती मुख्यमंत्री मोहम्मद सईद के निधन के बाद से रिक्त थी।
विज्ञापन


उपचुनाव में गत 22 जून को मत पड़े थे। मतदान में 84081 मतदाताओं में से 29084 यानी 34 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

कड़ी सुरक्षा  व्यवस्था के बीच डिग्री कालेज में वोटों की गिनती सुबह शुरू हुई और दोपहर 12 बजे संपन्न हो गई। पहले दौर की गिनती में पीडीपी को तीन, कांग्रेस को एक, नोटा को पांच वोट मिले जबकि नेशनल कांफ्रेंस समेत अन्य को एक भी वोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed