फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba's delhi tour canceled

JK में सरकार गठन की नई पटकथा लिखने में जुटे माधव और द्राबू

Tue, 23 Feb 2016 10:00 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
mehbooba's delhi tour canceled

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन का फार्मूला अब तक तय नहीं हो पाया है। गतिरोध के मद्देनजर पीडीपी अध्यक्ष का सोमवार को प्रस्तावित दिल्ली दौरा टल गया है। सोमवार को वह दिल्ली नहीं पहुंचीं।

विज्ञापन


इस बीच, पीडीपी नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू गठबंधन एजेंडा को लागू करने का समयबद्ध कार्यक्रम तय करने की कोशिश में जुटे हैं। नई सरकार के गठन की नई पटकथा लिखने की जिम्मेदारी फिर से द्राबू और भाजपा महासचिव राम माधव पर आ गई है।
विज्ञापन


द्राबू की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात हो चुकी है। लेकिन, महत्वपूर्ण बिंदुओं को लागू करने के लिए कलेंडर तलाशा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्राबू की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात का कार्यक्रम है, लेकिन, जाट आंदोलन के कारण उत्पन्न स्थिति ने इस मुलाकात की राह में रोड़े अटकाए। सूत्रों का कहना है कि सभी विवादास्पद बिंदुओं पर सहमति बन जाने के बाद ही मोदी की द्राबू और महबूबा से मुलाकात संभव हो सकेगी।

सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक नहीं है

mehbooba's delhi tour canceled

महबूबा का संसद सत्र में शिरकत करने के लिए सोमवार को दिल्ली आना तय था। इसी क्रम में भाजपा के नेताओं से उनकी मुलाकात भी प्रस्तावित थी। लेकिन, यह दौरा अचानक स्थगित हो गया।

महबूबा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक नहीं है। एक और करीबी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर हाउस में जाट आंदोलन के कारण पानी की किल्लत हो गई है। इस कारण वह दिल्ली नहीं पहुंचीं।

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि पीडीपी के नेता द्राबू लगातार भाजपा आलाकमान के संपर्क में हैं और महबूबा अगले एक-दो दिन में दिल्ली आ सकतीं हैं। पीडीपी की ओर से एनएचपीसी के दो प्रोजेक्टों की वापसी के लिए समय सीमा तय करने पर जोर है।

एनएचपीसी के दो प्रोजेक्टों की वापसी पर जोर

mehbooba's delhi tour canceled

द्राबू और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। फिलहाल इसके लिए तिथि तय करने में मंत्रालय को तकनीकी दिक्कत है। दोनों प्रोजेक्टों के लिए जम्मू-कश्मीर को केंद्र से पैकेज की संभावना पर भी विचार हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार जेटली से मुलाकात में आर्थिक पैकेज और बाढ़ पीड़ितों के राहत पैकेज जारी करने की समय सीमा तय करने पर बातचीत हुई है। रक्षा मंत्री परिकर से मुलाकात ने अफस्पा की वापसी पर बात नहीं हुई लेकिन सेना के कब्जे वाले भवनों को खाली करने पर चर्चा हुई है।

गृह मंत्री राजनाथ से सिंह से द्राबू की बातचीत जेएनयू के कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और जम्मू-कश्मीर की ताजा स्थिति पर केंद्रित रही। अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों से पीडीपी वार्ताकार की मुलाकात राम माधव के श्रीनगर दौरे में ही तय हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed