फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti will take oath on April four

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती 4 अप्रैल को लेंगी शपथ

Fri, 01 Apr 2016 07:31 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 01 Apr 2016 07:31 PM IST
सार

  • भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह से जब इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि अगले सप्ताह तक सरकार का गठन हो जाएगा
  • सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों के नाम में कुछ फेरबदल भी संभव है, हालांकि ज्यादातर पुराने चेहरे ही होंगे

विज्ञापन
Mehbooba Mufti will take oath on April four
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के राजनीतिक सलाहकार रहे अमिताभ मट्टू ने ट्वीट किया है कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती चार अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। हालांकि, गठबंधन के दोनों दलों पीडीपी और भाजपा की ओर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह से जब इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि अगले सप्ताह तक सरकार का गठन हो जाएगा। चार अप्रैल को शपथ लेने के सवाल पर कहा कि अभी अंतिम रूप से तय नहीं है लेकिन चार को भी शपथ हो सकती है।
विज्ञापन


भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि अभी शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं है, लेकिन अगले एक-दो दिन में सब कुछ तय हो जाएगा। भाजपा के एक पूर्व मंत्री ने चार को शपथ ग्रहण समारोह की तिथि होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा आज तय कर सकती है मंत्रियों के नाम

Mehbooba Mufti will take oath on April four
पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार अमिताभ मट्टू - फोटो : फाइल
अमिताभ मट्टू ने अपने दो वाक्यों के ट्वीट में कहा है कि महबूबा मुफ्ती साहिबा चार अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। कामना करता हूं कि उनके कार्यकाल में शांति और खुशहाली के नए युग की शुरूआत हो।
 
सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह में कुछ केंद्रीय नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव शुक्रवार की शाम जम्मू पहुंचे। वे यहां पार्टी के नेताओं, विधायकों के साथ बैठक कर सरकार गठन के मुद्दे पर बात करेंगे। इस बैठक में ही मंत्रियों के नाम पर औपचारिक मुहर लगने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों के नाम में कुछ फेरबदल भी संभव है, हालांकि ज्यादातर पुराने चेहरे ही होंगे। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल से मिलने गए पीडीपी तथा भाजपा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल के दौरान भी चार अप्रैल को शपथ ग्रहण की महबूबा मुफ्ती ने इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed