फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti will not contest assembly elections in Jammu and Kashmir

महबूबा मुफ्ती का बड़ा एलान: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, बोलीं- ऐसे पद का क्या करना...; उमर को लेकर कही ये बात

Wed, 28 Aug 2024 08:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 28 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बने रहने तक चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी, लेकिन अब उनका मन बदल गया है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti will not contest assembly elections in Jammu and Kashmir
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : X @jkpdp

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। अगर वह मुख्यमंत्री बन भी गईं तो केंद्र शासित प्रदेश में अपनी पार्टी के एजेंडे को पूरा नहीं कर पाएंगी। 2016 में मुख्यमंत्री रहते मैंने 12000 लोगों के खिलाफ एफआईआर रद्द कर दी थीं। अलगाववादियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने को पत्र लिखा था। क्या आप आज ऐसा कर सकते हैं? यदि आज मुख्यमंत्री के रूप में एक एफआईआर वापस नहीं ले सकते, तो ऐसे पद से कोई क्या करेगा।

विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बने रहने तक चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी, लेकिन अब उनका मन बदल गया है। उमर ने खुद कहा था कि एक चपरासी के तबादले के लिए उन्हें उप राज्यपाल के दरवाजे पर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि दोनों पार्टियां हमेशा सत्ता के लिए एक साथ आई हैं। जब हमने 2002 में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, तो हमारा एक एजेंडा था। हमने सैयद अली गिलानी को जेल से रिहा किया। जब 2014 में भाजपा के साथ गठबंधन किया था तो हमारे पास गठबंधन का एजेंडा था, जिसमें हमने लिखित में दिया था कि अनुच्छेद 370 को नहीं छुआ जाएगा। अफस्पा को रद्द कर दिया जाएगा, पाकिस्तान और हुर्रियत के साथ बातचीत, बिजली परियोजनाओं की वापसी आदि, एक एजेंडा था। लेकिन जब कांग्रेस-नेकां गठबंधन बनाते हैं, तो यह सत्ता के लिए होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed