फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mehbooba-mufti-took-a-dig-on-separatistss

'कश्मीर जैसी आजादी किसी भी इस्लामिक देश में नहीं'

Tue, 23 Aug 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 23 Aug 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
mehbooba-mufti-took-a-dig-on-separatistss
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कश्मीर की हिंसा पूर्वनियोजित है और यह मुट्ठी भर लोगों की साजिश का नतीजा है। एनकाउंटर को बहाना बनाकर कुछ लोगों ने हालात खराब किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो आजादी कश्मीर के लोगों को नसीब है वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्की और सीरिया जैसे इस्लामिक देशों में रहने वालों को नहीं है। उन्होंने कहा कि ये देश आजाद हैं, लेकिन, वहां के लोगों की हालत अच्छी नहीं है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बंदूक किसी समाज में जगह बना लेती है तो आजादी के मायने खत्म हो जाते हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र से कश्मीर में सभी पक्षों से बातचीत की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को हथियार बनाकर फैलाई जा रही हिंसा

mehbooba-mufti-took-a-dig-on-separatistss
पीड़‌ित के पर‌िवार वालों से म‌िलतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत में सरकार के गठन के बाद से ही कभी हंदवाड़ा तो कभी सैनिक कालोनी को मुद्दा बनाकर हालात खराब करने की कोशिश की गई। बच्चों को हथियार बनाकर हिंसा फैलाई जा रही है। कहा कि बंदूक किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। इसी तरह पत्थरबाजी भी समाधान नहीं है।

सोमवार को जम्मू के भगवती नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन और बाग-ए-बाहु में साउंड, लाइट एंड लेजर शो व म्यूजिक फाउंटेन की आधारशिला रखने के बाद महबूबा ने अपने संबोधन में कहा कि 2010 में जो कुछ हुआ, इस बार ऐसा कुछ नहीं है।

तब लोगों का फर्जी एनकाउंटर हुआ, फिर सोपोर में दो बच्चियों से बलात्कार कर हत्या की गई। साथ ही राह चलते मासूम लोगों पर गोलियां चलीं। आज किसी भी आम आदमी पर किसी तरह का कोई जुल्म नहीं हुआ। 

महबूबा ने की सुरक्षा बलों की तारीफ

mehbooba-mufti-took-a-dig-on-separatistss
प्रधानमंत्री से बात करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत पर उन्होंने कहा कि इसमें नया कुछ भी नहीं है। पिछले ढाई दशक से कश्मीर में कई एनकाउंटर हुए। लेकिन, इस बार इस बहाने हालात खराब किए गए। मुट्ठी पर लोग मासूम बच्चों के साथ पुलिस स्टेशन जाते हैं और पुलिस से बंदूक  छीनने की कोशिश करते हैं।

बच्चों से पुलिस स्टेशन पर पेट्रोल बम फेंकवाते हैं। सीआरपीएफ कैंप पर हमला करवाते हैं। जब सुरक्षा बल कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाते हैं, तो ये लोग भाग जाते हैं।

खामियाजा छोटे-छोटे बच्चों को उठाना पड़ता है। महबूबा ने सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए कहा कि अपनी तरफ से पूरा संयम बरतने के बावजूद जब लोग उनके कैंप में घुस जाते हैं, तो उन्हें कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed