{"_id":"584302f04f1c1b2616de75ad","slug":"mehbooba-mufti-statement-on-india-pak-relationship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक के बीच जम्मू-कश्मीर कम कर सकता है तनाव: महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक के बीच जम्मू-कश्मीर कम कर सकता है तनाव: महबूबा मुफ्ती
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि शांति एवं विकास के लिए वार्ता प्रक्रिया अति आवश्यक है। भारत एवं पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए जम्मू-कश्मीर रास्ता प्रदर्शित कर सकता है।
जम्मू-कश्मीर का विकास दोनों पड़ोसी देशों के बीच बेहतर रिश्तों से ही सुनिश्चित किया जा सकता है। वे चरारे शरीफ में नर्सिंग कालेज का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहीं थीं। बाद में उन्होंने अवंतीपोरा में भी नर्सिंग कालेज का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग दोनों पड़ोसी देशों के बीच के तनाव को कम करने में ऐतिहासिक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने रियासत के लोगों से अपील की कि राज्य में शांति की बहाली के लिए वार्ता प्रक्रिया के अनुकूल वातावरण तैयार करें। पिछले पांच महीनों में राज्य के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। विशेषकर वे लोग जो सीमांत इलाकों में रहते हैं। लगातार हो रही गोलाबारी के कारण लोगों को जानमाल का नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही विकास संबंधी गतिविधियों को भी ठेस पहुंच रहा है।

चरारे शरीफ के लिए ढाई करोड़ की घोषणा
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि तकनीकी संसाधनों के साथ राज्य में शिक्षा नेटवर्क के विस्तार से मुस्लिम वक्फ बोर्ड की शाखाएं बेहतर काम कर रही हैं। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के बेहतर रखरखाव पर बल देते हुए कहा कि इसमें आम लोगों को भी आगे आना चाहिए।
उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों के चलते इस वर्ष विद्यार्थियों का अधिक समय बर्बाद होने को नकारते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बर्बाद होने वाले समय की भरपाई कर पाना मुश्किल है।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चरारे शरीफ का दौरा कर रियासत में अमन तथा सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी कामों को पूरा करने के लिए ढाई करोड़ की घोषणा की। उन्होंने इस्लामिक यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नालाजी (आईयूएसटी) तथा अवंतीपोरा में प्रस्तावित एम्स के स्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने अवंतीपोरा के मंताकी स्कूल के लिए साढ़े चार करोड़ तथा दो स्कूल बस की भी घोषणा की।