फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MEHBOOBA MUFTI SAYS YOUTH AS THE PRIORITY OF HER GOVT

J&K: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने युवाओं को बताया सरकार की प्राथमिकता

Fri, 10 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 10 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
MEHBOOBA MUFTI SAYS YOUTH AS THE PRIORITY OF HER GOVT
MEHBOOBA MUFTI - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने युवाओं को सरकार की प्राथमिकता बताया है। कहा कि रियासत के युवाओं ने अपने बचपन के बेशकीमती लम्हें खोए हैं। सरकार उन लमहों को लौटा नहीं सकती,लेकिन, युवाओं को बेहतर मंच प्रदान करने की व्यवस्था जरूर कर सकती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जम्मू-कश्मीर चैप्टर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह और 27वीं सीनियर नेशनल टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में बोल रहीं थीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत में युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सरकार खेल क्षेत्र में इस प्रतिभा को दुनिया तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


युवाओं का सही मार्गदर्शन और उनकी ऊर्जा को बेहतर ढंग से इस्तेमाल करने के लिए खेल के सिवा शायद ही दूसरी कोई थैरेपी हो। पिछले कुछ समय से राज्य में हालात ठीक नहीं रहने से हमारे बच्चे सामान्य गतिविधियों का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, लेकिन, राज्य के नौजवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर रियासत का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को भी किया याद

MEHBOOBA MUFTI SAYS YOUTH AS THE PRIORITY OF HER GOVT
MEHBOOBA MUFTI - फोटो : PTI

मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड में शुरू हुई क्रिकेट चैंपियनशिप में देशभर से आए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे जम्मू-कश्मीर से शांति का संदेश और नया अनुभव लेकर अपने क्षेत्रों में जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का सपना था कि जेएंडके को पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन बनाया जाए।

सरकार पर्यटन के साथ खेलों को भी प्राथमिकता दे रही है। सरकार 1500 शारीरिक शिक्षकों को तैयार कर उनकी सेवाएं लेने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि एमए स्टेडियम और परेड ग्राउंड को विकसित किया जाएगा। खेल मंत्री मौलवी इमरान अंसारी रजा ने कहा कि आगामी समय में राज्य में खेल क्षेत्र का नक्शा बदलेगा।

समारोह में विधायक राजेश गुप्ता, हिलाल परे, शेख फैयाज अहमद, वाहिद उर रहमान परे आदि मौजूद रहे। चैंपियनशिप में देशभर से 24 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों की टीमें (ब्वायज व गर्ल्स) शिरकत कर रहीं हैं। इस दौरान युवा कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से रंग जमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed