फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti says we must go people court which is superior to any other forum

J&K: राज्यपाल के खिलाफ कोर्ट नहीं, जनता के दरबार में जाएंगी महबूबा मुफ्ती

Mon, 26 Nov 2018 04:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 26 Nov 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti says we must go people court which is superior to any other forum
महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग करने के फैसले के खिलाफ कोर्ट में जाने से इनकार कर दिया है। कहा कि वह कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाएंगी, बल्कि जनता की अदालत में जाएंगी।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि मेरे शुभचिंतकों ने राज्यपाल के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की सलाह दी। पीडीपी, कांग्रेस और नेकां राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए एक साथ आए थे। मेरा यह मानना है कि हमें जनता की अदालत में जाना चाहिए। जनता की अदालत अन्य किसी भी दूसरे मंच से ऊपर है।
विज्ञापन

 

मालूम हो कि राज्यपाल ने जम्मू कश्मीर विधानसभा को 21 नवंबर को भंग कर दी थी । इस फैसले से कुछ घंटे पहले ही पीडीपी ने कांग्रेस और नेकां के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दो विधायकों वाली सज्जाद लोन की पीपुल्स कांफ्रेंस ने भाजपा व 18 विधायकों के समर्थन में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। 

इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम पर राज्यपाल ने विधानसभा भंग करने का फैसला कर विराम लगा दिया था। फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि मलिक ने विधायकों के खरीद फरोख्त को रोकने के लिए विधानसभा भंग करने का निर्णय लिया। राज्य में 19 जून को राज्यपाल का शासन लगाया गया था। जब भाजपा, पीडीपी  और गठबंधन सरकार से हट गई थी। इस समय विधानसभा भंग नहीं करके उसे निलंबित कर दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed