बार्डर इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ेगी : महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि बार्डर इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी। रियासत में एंटी इंफिल्ट्रेशन ग्रिड को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की बार्डर क्षेत्रों में तैनाती की जाएगी, ताकि जानमाल की रक्षा हो सके।
विधानसभा में नेकां के अली मोहम्मद सागर के प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि सीमावर्ती लोगों को किसी भी आपात स्थिति से सतर्क करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा सायरन लगे वाहनों का उपयोग किया जाता है।
इसके लिए सीमावर्ती गांवों में रात के समय में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है। आपात स्थिति में लोगों को निकालने के लिए बुलेट प्रूफ बंकर तथा एंबुलेंस भी तय स्थानों पर तैनात रहते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर के रूप में काम करता है।
सामुदायिक बंकर बनाने के लिए 1006 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में एलओसी तथा आईबी पर विभिन्न स्थानों पर 20125 सामुदायिक बंकर बनाने का 1006.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया है। गृह मंत्रालय ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत 60 कंक्रीट सामुदायिक बंकर बनाने को मंजूरी दी है।
यह जम्मू जिले के सीमावर्ती ब्लाक में बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक पर पांच लाख का खर्च आएगा। दिसंबर 2016 तक इस पर 176.87 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। केंद्र ने इसके तहत 300 लाख रुपये स्वीकृत किया है।