फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said pm cares fund is biggest scam corruption is at its peak

सरकार पर महबूबा का प्रहार: चुप्पी को शांति न समझें, चरम पर भ्रष्टाचार, पीएम केयर्स फंड सबसे बड़ा घोटाला

Mon, 08 Nov 2021 03:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 03:39 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल लंबे-चौड़े और खोखले दावे करती है। जोकि वास्तविकता से बिल्कुल उलट हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए महबूबा ने कहा कि चुप्पी को शांति बताना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said pm cares fund is biggest scam corruption is at its peak
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। प्राइम मिनिस्टर केयर्स फंड सबसे बड़ा घोटाला है। किसानों के मुद्दे को लेकर कहा कि लोग नाराजगी का इजहार करेंगे और भाजपा को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि पीएम केयर्स फंड के माध्यम से खरीदे गए वेंटिलेटर न केवल श्रीनगर में बल्कि गुजरात में भी खराब पड़े हैं। कोई भी लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं है। पीएम केयर्स फंड के माध्यम से खरीदे गए खराब वेंटिलेटर बताते हैं कि यह सबसे बड़ा घोटाला है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रक्षक ही राक्षस: सहनशक्ति खो रहे पुलिस वाले, गले की फांस बन रही ये छूट, जानिए कब-कब खाकी पर लगे दाग    
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लंबे-चौड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन वर्तमान समय में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। भाजपा द्वारा दिए जा रहे बयान तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। भाजपा के बयानों का कोई महत्व नहीं है। 


 

महबूबा की सरकार को चेतावनी- चुप्पी को शांति के रूप में देखना अच्छा नहीं है

पीडीपी मुखिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों का गला घोंटा गया है। सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि चुप्पी को शांति के रूप में देखना अच्छा नहीं है। जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त बलों को बुलाया जाना स्पष्ट संकेत है कि स्थिति अच्छी नहीं है। कश्मीर में हाल ही में लोगों की हत्याएं प्रशासन की विफलता को उजागर कर रही हैं।

हाल ही में निर्मला सीतारमन द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा अगर कश्मीर में हालात ठीक हैं तो लोगों को क्यों बंद किया जा रहा हैं। केंद्र की तरफ से नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी को तोड़ने की कोशिशें हो रही हैं। पार्टी के सदस्यों को डराया धमकाया और लालच दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed