{"_id":"656c6a27885c0d24a60c3d86","slug":"mehbooba-mufti-said-hope-result-will-be-better-for-opposition-in-2024-ls-polls-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा बोलीं: विस चुनावों में विपक्ष को धन बल और जांच एजेंसियों का करना पड़ा सामना, 2024 में जीत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा बोलीं: विस चुनावों में विपक्ष को धन बल और जांच एजेंसियों का करना पड़ा सामना, 2024 में जीत की उम्मीद
Sun, 03 Dec 2023 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:14 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज जब चुनाव होते हैं तो एक तरफ विपक्ष होता है और दूसरी तरफ सरकार, एजेंसियां, पैसा और चुनाव आयोग की ताकत होती है।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को जांच एजेंसियाों, धन बल और चुनाव आयोग सहित सरकार की ताकत का सामना करना पड़ा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नतीजे विपक्ष के लिए इन चुनावों से बेहतर होंगे। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में रविवार को एक पार्टी सम्मेलन के बाद मीडीया से रूबरू होते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा, "आज जब चुनाव होते हैं तो एक तरफ विपक्ष होता है और दूसरी तरफ सरकार, एजेंसियां, पैसा और चुनाव आयोग की ताकत होती है।"
चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के मुताबिक, बीजेपी मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 155, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 54 और राजस्थान की 199 सीटों में से 111 सीटों पर आगे चल रही है। मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव में देरी पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कुपवाड़ा आई थीं।
विज्ञापन
चुनाव कराने में देरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं यहां लोगों की समस्याएं और पीड़ा सुनने आई थी। हम चुनाव के बारे में फिर कभी बात करेंगे।" उन्होंने पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) में आंतरिक कलह की खबरों का भी खंडन किया और कहा कि गठबंधन मजबूत है। उन्होंने कहा, "छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं लेकिन पीएजीडी मजबूत है।"
विज्ञापन