{"_id":"586bce814f1c1b943a158d19","slug":"mehbooba-mufti-s-statement-on-dialogue-with-separatists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मसले और अलगाववादियों से बातचीत पर सीएम महबूबा का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर मसले और अलगाववादियों से बातचीत पर सीएम महबूबा का बड़ा बयान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 03 Jan 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में बोलतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर मसले के स्थायी हल के लिए सरकार हर पक्षकार से बातचीत करने के पक्ष में है।
गठबंधन सरकार हर उस प्रयास को बढ़ावा देना चाहती है जो संवाद की प्रक्रिया को सतत और नतीजे तक पहुंचाने में सक्षम हो।
विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के विधायक उस्मान मजीद के सवाल के लिखित जवाब में कहा, सरकार ने बाकायदा इच्छाशक्ति के साथ इस मामले में व्यापक स्तर पर जनमत स्थापित बनाने की कोशिश की है। बाहैसियत गृहमंत्री, महबूबा ने अपने जवाब में कहा, गठबंधन सरकार अवाम में विश्वास बहाली के प्रयासाें को लगातार जारी रखेगी।

'एजेंडा ऑफ अलायंस के संकल्प की क्या स्थिति?'
विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और डिप्टी सीएम
- फोटो : File Photo
मजीद ने अपने सवाल में पूछा था कि गठबंधन सरकार ने एजेंडा आफ अलायंस में बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर अलगाववादियाें और पाकिस्तान से संवाद शुरु करने का संकल्प व्यक्त किया था।
वर्तमान में सरकार बताए कि इस संकल्प की स्थिति क्या है। मुख्यमंत्री ने कहा, एजेंडा आफ अलायंस गठबंधन सरकार को एक तयशुदा फ्रेमवर्क में काम करने का मार्गदर्शन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश जारी है, जिससे समूचे उपमहाद्वीप में अमन और तरक्की को बढ़ावा मिल सके। एलओसी पर के दोनों तरफ संपर्क बढ़ाने सहित व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं।