फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MEHBOOBA MUFTI RESPONSIBLE FOR THE STATE OF J&K

रियासत के हालात के लिए महबूबा जिम्मेदार : उमर अब्दुल्ला

Wed, 30 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 30 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
MEHBOOBA MUFTI RESPONSIBLE FOR THE STATE OF J&K
उमर अब्दुल्ला - फोटो : PTI

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने राज्य के वर्तमान हालात के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि वर्ष 2010 में जो हालात बने थे, उस समय महबूबा मुफ्ती ने सियासी फायदा उठाने की कोशिश की।

विज्ञापन



आए दिन घड़ियाली आंसू बहाकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई। आज वही महबूबा कश्मीर के हालात के लिए सारा दोष अवाम पर मढ़ रही हैं। उमर ने कहा आठ जुलाई के बाद से कई जानें जा चुकी हैं। हजारों जख्मी हो गए। कई की आंखों की रोशनी चली गई। 
विज्ञापन


 सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उमर ने कहा दावा किया गया था कि अब कोई हमला नहीं होगा, लेकिन हालात और खराब हो गए हैं। ऐसे हालात का सारा खामियाजा लोगाें को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बातचीत के बिना कोई विकल्प नहीं है। यह राज्य और केंद्र सरकारों को समझना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'मोदी जी पाकिस्तान के लाहौर गए, लेकिन बदले में पठानकोट मिला'

MEHBOOBA MUFTI RESPONSIBLE FOR THE STATE OF J&K
उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo

अधिवेशन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि स्थिति अंदरूनी और बाहरी स्तर पर बिगड़ी हुई है। केंद्र और राज्य सरकार फेल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा जम्मू-कश्मीर शिमला समझौते का हिस्सा है और इस पर बातचीत करने की सहमति भी हुई है।

उमर ने कहा, आगरा में भी बातचीत हुई, कई जगह हुई और होनी चाहिए। पाकिस्तान को हमेशा भारत के हाथ बढ़ाने का इंतजार नहीं करना चाहिए, उन्हें भी कभी आगे आना चाहिए। सच देखें तो मोदी जी पाकिस्तान के लाहौर गए, लेकिन बदले में पठानकोट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed