फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti raised questions on Indian media and court on the pretext of Imran Khan

जम्मू कश्मीर: इमरान खान के बहाने महबूबा मुफ्ती ने मीडिया और अदालत पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा

Wed, 10 May 2023 03:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 10 May 2023 03:24 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक नेताओं को 'तुच्छ आरोपों' पर गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन, उम्मीद की किरण ये है कि वहां की स्वतंत्र न्यायपालिका और मीडिया सरकार को जवाबदेह ठहरा रहे हैं। जोकि भारत के मीडिया और अदालत से विपरीत है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti raised questions on Indian media and court on the pretext of Imran Khan
Mehbooba Mufti - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारतीय मीडिया और अदालत पर सवाल उठाए हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक नेताओं को 'तुच्छ आरोपों' पर गिरफ्तार किया जा रहा है। वहां लोकतंत्र खतरे में है। लेकिन, उम्मीद की किरण ये है कि वहां की स्वतंत्र न्यायपालिका और मीडिया सरकार को जवाबदेह ठहरा रहे हैं। जोकि भारत के मीडिया और अदालत से विपरीत है।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तान में लोकतंत्र पर खतरा बना हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के विपरीत वहां एकमात्र उम्मीद की किरण एक स्वतंत्र न्यायपालिका और सरकार को जवाबदेह ठहराने वाला मीडिया है।'
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आई है। 70 वर्षीय खान को अर्धसैनिक रेंजर्स ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थकों ने देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed