{"_id":"56f825c84f1c1b4b42f152b3","slug":"mehbooba-mufti-met-with-their-legislators","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह से महबूबा ने किया मना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह से महबूबा ने किया मना
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में महबूबा मुफ्ती के शपथ लेने में अभी वक्त है, लेकिन रविवार को उनके श्रीनगर पहुंचने से पहले विधायकों की ओर से एयरपोर्ट पर विशाल स्वागत समारोह को रद्द करना पड़ा।
महबूबा ने श्रीनगर पहुंचने से पहले ही पार्टी विधायकों को स्पष्ट कहा कि वह एयरपोर्ट पर किसी तरह के तामझाम का इंतजाम न करें। महबूबा ने विधायकों से स्पष्ट कहा कि जो उनसे मिलना चाहते हैं, वह गुपकार निवास पर पहुंचे।
सुबह 11.30 बजे श्रीनगर पहुंचने के बाद महबूबा एयरपोर्ट से सीधा अपने गुपकार निवास पहुंची, जहां पार्टी विधायकों और शीर्ष नेताओं का तांता लग गया। बताया जाता है कि महबूबा शपथ ग्रहण से पहले गुपकार निवास पर ही समय बिताएंगी।
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा के समक्ष मुख्यमंत्री का दावा पेश करने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंची महबूबा मुफ्ती की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गुपकार निवास पर लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। बिना कड़ी जांच के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
उनका निवास पर जमा पार्टी नेताओं में इस बात को लेकर भी उत्साह था कि वरिष्ठ नेता तारिक हमीद कर्रा पार्टी की मुख्य कोरम में शामिल हो गए हैं। उनका मानना है कि कर्रा की पार्टी में सक्रियता से मजबूती मिलेगी।