फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti met Rajnath Singh

अनंतनाग में आगे बढ़ सकती है मतदान की तारीख

Fri, 03 Jun 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 03 Jun 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti met Rajnath Singh
राजनाथ स‌िंह से मुलाकात करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली प्रक्रिया में खलल डालने और कश्मीरी पंडितों की वापसी के विरोध को लेकर अलगाववादियों को खरी खोटी सुनाने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय में करीब 20 मिनट की इस मुलाकात में महबूबा ने राजनाथ को राज्य के हालात से अवगत कराया। सूत्रों के मुताबिक अनंतनाग सीट पर उपचुनाव के बारे में भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस सीट पर 19 जून की बजाय 22 जून को कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। मुफ्ती मोहम्मद के निधन से खाली हुई सीट से महबूबा ने पर्चा भरा है। राज्य सरकार का तर्क है कि चूंकि 19 जून धार्मिक नेता काजी निसार की पुण्य तिथि है इसलिए उस दिन मतदान के दौरान दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने राजनाथ सिंह से भी इस बारे में केंद्र द्वारा चुनाव आयोग से आग्रह करने को कहा। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मुलाकात का मुख्य मुद्दा पंडितों की वापसी के लिए बनने वाली कालोनी और सेना के आवासीय इलाके से संबंधित था। गौरतलब है कि घाटी में सक्रिय अलगाववादी केंद्र की इन दोनों योजनाओं का विरोध कर रहे हैं।

​मतदान तिथि टालने को चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Mehbooba Mufti met Rajnath Singh
निर्वाचन आयोग - फोटो : PTI
सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने पंडितों की प्रस्तावित कालोनी के लिए तीन जगहों की पहचान की है। वहां के हालात को देखते हुए इस कालोनी में आधे में कश्मीरी पंडित और आधे में राज्य के लोगों को जगह दी जाएगी। महबूबा ने केंद्र से कहा है कि वह इसके लिए आगे की तैयारी करे। 

​इसके अलावा महबूबा और राजनाथ के बीच घाटी में आतंकवाद और सीमावर्ती गांवों के हालात पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि सितंबर 2014 में बाढ़ की विभीषिका में प्रभावित हुए लोगों और उनकी नुकसान हुई संपत्ति को वापस  पटरी  पर लाने की योजना पर  भी बातचीत हुई है। गौरतलब है कि इस मामले से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। 

राज्य के मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने अनंतनाग सीट पर 19 जून को प्रस्तावित मतदान टालने को चुनाव आयोग पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि काजी निसार की पुण्यतिथि इस दिन है।

ऐसे में कानून व्यवस्था संभालने में दिक्कत आ सकती है। एमयूएफ के संस्थापक सदस्य निसार की पुण्यतिथि पर अनंतनाग में लोग बंद रखते हैं। ऐसे में 22 जून को चुनाव कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed