{"_id":"58220c474f1c1ba16fb37f42","slug":"mehbooba-mufti-met-governor-nn-vohra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा ने सुरक्षा व्यवस्था पर राज्यपाल एन एन वोहरा से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा ने सुरक्षा व्यवस्था पर राज्यपाल एन एन वोहरा से की चर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
एनएन वोहरा और महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा नार्दर्न कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने मंगलवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। महबूबा ने घाटी के हालात के अलावा शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही आईबी और एलओसी पर लगातार गोलाबारी से हो रहे नुकसानों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कश्मीर हिंसा के चलते प्रभावित विकास कार्यों को पटरी पर लाने के लिए इन पर विशेष रूप से ध्यान देने तथा समय से कार्य को पूरा कराने के लिए प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा ने प्रभावी बार्डर मैनेजमेंट तथा घुसपैठ रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी दी। आईबी तथा एलओसी पर नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में भी चर्चा हुई। हुड्डा ने आश्वस्त किया कि आईबी और एलओसी पर घुसपैठ रोकने के पुख्ता प्रबंध हैं। किसी भी स्थिति में घुसपैठ नहीं होने देने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन