फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti may walk out of Gupkar alliance

जम्मू-कश्मीर : गुपकार गठबंधन से किनारा कर सकती हैं महबूबा मुफ्ती 

Thu, 01 Jul 2021 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 04:45 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक में नेकां नेताओं के रवैये से खासी नाराज हैं महबूबा 
  • अंदर खाते चल रही मान मनौव्वल की कोशिशें 

विज्ञापन
Mehbooba Mufti may walk out of Gupkar alliance
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

विस्तार

पीडीपी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गुपकार गठबंधन से किनारा कर सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 24 जून को सर्वदलीय बैठक के दौरान व उसके पहले व बाद में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के रवैये से महबूबा खासी नाराज हैं। इस बाबत अपने खास नेताओं से महबूबा मुफ्ती चर्चा भी कर चुकी हैं। महबूबा गुपकार गठबंधन की वर्तमान में उपाध्यक्ष भी हैं। 

विज्ञापन


पीडीपी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बैठक कर बताया है कि नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सर्वदलीय बैठक से पहले व बाद में अलग रवैया अपनाए रखा, जबकि गुपकार गठबंधन के दलों में एकजुटता होनी चाहिए थी।  
विज्ञापन


नाम न छापने की तर्ज पर पार्टी के उच्च पदस्थ नेता ने बताया कि महबूबा मुफ्ती की नाराजगी की वजह से गुपकार गठबंधन की बैठक आयोजित नहीं हो पा रही है। हालांकि अंदर खाते नेकां व गुपकार गठबंधन के अन्य दलों की तरफ से मान मनोव्वल की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गुपकार गठबंधन में शामिल दलों में उभरे गंभीर मतभेदों से इस गठबंधन के भविष्य पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। गठबंधन में नेकां और पीडीपी बड़ी पार्टियां हैं। अगर इनमें से एक भी पार्टी गठबंधन से अलग होती है तो बिखराव तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed