फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MEHBOOBA MUFTI INTERACTS WITH RET TEACHERS

शिक्षक आदर्श हैं, छात्रों को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाएं: महबूबा

Mon, 12 Jun 2017 11:16 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 12 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
MEHBOOBA MUFTI INTERACTS WITH RET TEACHERS
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

रियासत के 600 आरईटी शिक्षकों को नियमित किया गया है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को इन शिक्षकों को नियमितीकरण के आदेश सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को समाज के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि छात्रों को आकार देने में खासकर वर्तमान समय में शिक्षकों की बड़ी भूमिका है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कामकाजी माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए समय का अभाव रहता है। ऐसे में शिक्षकों को भी माता-पिता की भूमिका निभाने की जरूरत होती है और उन्हें सभी अपेक्षित भावनात्मक सहारा प्रदान करना होता है, जिनकी उन्हें जरूरत होती है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में छात्रों के पास आनंद और मनोरंजन के लिए बहुत कम समय होने पर चिंता जताते हुए कहा कि परीक्षा, परीक्षण, कक्षाएं और ग्रेड के क्षेत्र से परे विभिन्न प्रकार की कला, खेल, शारीरिक गतिविधियों, पिकनिक इत्यादि जैसी बाहरी गतिविधियों के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की द्विमासिक पत्रिका का नवीनतम अंक जारी किया। शिक्षा मंत्री सैयद अल्ताफ  बुखारी ने कहा कि तीन महीने के रिकार्ड समय में लगभग दो हजार शिक्षकों के पदोन्नति के मामलों और 200 निजी स्कूलों के मान्यता के मामलों का निपटारा किया गया। विभाग शीघ्र ही घाटी में पूर्व नर्सरी स्कूलों का शुभारंभ करेगा, जिसके लिए आवश्यक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री आसिया नकाश, विधायक नूर मोहम्मद शेख और खुर्शीद आलम, स्कूल शिक्षा सचिव फारूक अहमद शाह, निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर डॉ जीएन इट्टू उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed