{"_id":"5910b6d94f1c1b231f850956","slug":"mehbooba-mufti-instructed-officials-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती ने दिए निर्देश, 'समस्याएं हल करने को क्षेत्रों में जाएं अधिकारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती ने दिए निर्देश, 'समस्याएं हल करने को क्षेत्रों में जाएं अधिकारी'
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 08 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के लोगों की जरूरतों के लिए नौकरशाही को और अधिक उत्तरदायी होने के की जरूरत है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए लगातार क्षेत्रीय दौरे करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सिविल सचिवालय में दरबार खुलने के बाद प्रशासनिक सचिवों की बैठक में मुख्यमंत्री ने लोगों तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंचने पर रोष जताया। उन्होंने गर्मी में जम्मू में भरपूर बिजली आपूर्ति के के निर्देश दिए। उन्होंने पवित्र रमजान के मद्देनजर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति का नियमित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि युवाओं को औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। अधिकारी इसके लिए युवाओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने श्रीनगर शहर और कस्बों में कई स्थानों पर कचरे को जमा करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने खेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। महबूबा ने मुख्य सचिव से अनंतनाग, बारामुला और जम्मू के केंद्रीय सहकारी बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के मुद्दे को जल्द सुलझाने के लिए कहा।
विज्ञापन