फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti emphasized on development in every area

प्रत्येक क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता: महबूबा मुफ्ती

Sat, 08 Apr 2017 03:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 08 Apr 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti emphasized on development in every area
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा हैं कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्यक्रमों को शुरू किया हुआ है। ऐसे में लोगों को इन कार्यक्रमों का पूरा लाभ उठाने के लिए सरकार का समर्थन करना चाहिए। 

विज्ञापन


राजपोरा और त्राल विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को कार्यकर्ता बैठकों में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बुनियादी सुविधाएं हो या फिर ढांचागत विकास लोगों को मिलने वाले सेवाओं में सुधार लाने की तरफ कदम उठाएं गए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा चाहे अस्पताल हो या फिर स्कूल, कालेज या खेल का मैदान। उनकी सरकार ने फैसला लिया हैं कि सुविधाओं को अपग्रेड किया जाए। 

पर्यटकों को आकर्षित करने पर जोर

mehbooba mufti emphasized on development in every area
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा राजपोरा और त्राल बेल्ट में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा ऐसे स्थानों पर ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाकर उनकी सरकार पर्यटकों को आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा पिछले तीन दशकों से त्रालज की विकास के मामले में अनदेखी हुई है जिससे लोगों की समस्याएं बढ़ी है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबु, विधायक मुश्ताक अहमद शाह, जिला प्रधान एडवाकेट अब्दुल गनी भी मौजूद रहे।  वहीं पीडीपी में शुक्रवार को बडगाम के धार्मिक परिवार से जुड़े आगा सईद मोहसिन पार्टी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मोहसिन का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी, सईद बशारत बुखारी और जिला प्रधान मुंतजीर मोहिउद्दीन भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed