प्रत्येक क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता: महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा हैं कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्यक्रमों को शुरू किया हुआ है। ऐसे में लोगों को इन कार्यक्रमों का पूरा लाभ उठाने के लिए सरकार का समर्थन करना चाहिए।
राजपोरा और त्राल विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को कार्यकर्ता बैठकों में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बुनियादी सुविधाएं हो या फिर ढांचागत विकास लोगों को मिलने वाले सेवाओं में सुधार लाने की तरफ कदम उठाएं गए है।
उन्होंने कहा चाहे अस्पताल हो या फिर स्कूल, कालेज या खेल का मैदान। उनकी सरकार ने फैसला लिया हैं कि सुविधाओं को अपग्रेड किया जाए।
पर्यटकों को आकर्षित करने पर जोर
उन्होंने कहा राजपोरा और त्राल बेल्ट में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा ऐसे स्थानों पर ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाकर उनकी सरकार पर्यटकों को आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा पिछले तीन दशकों से त्रालज की विकास के मामले में अनदेखी हुई है जिससे लोगों की समस्याएं बढ़ी है।
इस अवसर पर वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबु, विधायक मुश्ताक अहमद शाह, जिला प्रधान एडवाकेट अब्दुल गनी भी मौजूद रहे। वहीं पीडीपी में शुक्रवार को बडगाम के धार्मिक परिवार से जुड़े आगा सईद मोहसिन पार्टी में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मोहसिन का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी, सईद बशारत बुखारी और जिला प्रधान मुंतजीर मोहिउद्दीन भी मौजूद रहे।