{"_id":"581889b34f1c1bac3143644a","slug":"mehbooba-mufti-condoles-the-attack-on-civilians-on-cross-border-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की गोलाबारी में स्थानीय नागरिकों की मौत पर महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की गोलाबारी में स्थानीय नागरिकों की मौत पर महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 01 Nov 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से सीमा और एलओसी पर हो रहे सीजफायर उल्लंघन के दौरान स्थानीय लोगों की हुई मौत पर रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दुख जताया है। महबूबा ने पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए स्थानीय लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि मैं सीमा पर हुई भारी गोलाबारी में स्थानीय लोगों, महिलाओं और बच्चों की मौत से बेहद दुखी हूं।
विज्ञापन
I am deeply pained over the fresh spate of civilian killings, including children and women, in border shelling: J&K CM Mehbooba Mufti
— ANI (@ANI_news) November 1, 2016विज्ञापन
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से कई दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी में लगातार रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की जा रही है। पाक की ओर से हुई गोलाबारी में कई स्थानीय लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को सांबा, राजोरी और नौैशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी में 8 स्थानीय लोग मारे गए है जबकि कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान की गोलाबारी में घायल तमाम लोगों का जीएमसी जम्मू समेत अन्य अस्पतालों में इलाज जारी है।