{"_id":"6301e9e9b2db2f0dac0ca9ae","slug":"mehbooba-mufti-claims-she-been-placed-under-house-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती नजरबंद: गेट पर ताले और CRPF के वाहन की तस्वीरें पोस्ट कीं, कश्मीरी पंडितों से मिलने जा रही थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती नजरबंद: गेट पर ताले और CRPF के वाहन की तस्वीरें पोस्ट कीं, कश्मीरी पंडितों से मिलने जा रही थीं
Sun, 21 Aug 2022 02:12 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:12 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण ही कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हो रही है। केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दूर करना नहीं चाहती।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : instagram
विस्तार
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को दावा किया कि उन्हें कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट के परिवार से मिलने से रोकने के लिए नजरबंद किया गया है। भट की हाल ही में शोपियां में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मुफ्ती ने ट्विटर पर गुपकार इलाके में अपने आवास के बंद दरवाजों और बाहर खड़ी सीआरपीएफ की एक गाड़ी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हो रही है। केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दूर करना नहीं चाहती।
विज्ञापन
गलत नीतियों के कारण ही उन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण टारगेट किलिंग हुई हैं। इसके लिए सरकार हमें सबके सामने कश्मीरी पंडितों का दुश्मन होने की तरह पेश कर रही है। इसलिए मुझे आज नजरबंद रखा गया है।
विज्ञापन
मुफ्ती ने संदेश में कहा है कि छोटीगाम में भट परिवार से मिलने की उनकी कोशिशों को प्रशासन ने नाकाम कर दिया। प्रशासन दावा करता है कि हमें बंद करना हमारी सुरक्षा के लिए है, जबकि वह खुद घाटी के हर नुक्कड़ पर जाते हैं।