फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti brother filled nominations from anantnag seat

J&K: लोकसभा उपचुनाव के लिए महबूबा मुफ्ती के भाई ने अनंतनाग सीट से किया नामांकन

Wed, 22 Mar 2017 08:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 22 Mar 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti brother filled nominations from anantnag seat
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

श्रीनगर लोकसभा सीट के बाद अनंतनाग उपचुनाव से नामांकन दाखिले शुरू हो गए हैं। बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी गुलाम अहमद मीर और पीडीपी से महबूबा के भाई तसद्दुक हुसैन मुफ्ती ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


दोनों दिग्गजों के साथ पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता नामांकन के समय मौजूद थे। इस सीट पर 12 अप्रैल को मतदान होना है। तसद्दुक हुसैन मुफ्ती ने कहा, वे पहले से ही चुनाव लड़ने को तैयार थे, लेकिन उनका मानना है कि असली चुनौती चुनाव संपन्न हो जाने के बाद उनके सामने होगी।
विज्ञापन


वे अपने लिए सबसे बड़ी चुनौती अवाम की उम्मीदों को मानते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नामांकन दाखिले के वक्त तसद्दुक के साथ पीडीपी सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग, राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री अब्दुल रहमान वीरी प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेकां-कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में मौजूद रहे उमर अब्दुल्ला

mehbooba mufti brother filled nominations from anantnag seat
उमर अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO

वहीं नेकां-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। मालूम हो कि उपचुनाव में नेकां और कांग्रेस ने सीट शेयरिंग की है।

लोकसभा के इस उपचुनाव में श्रीनगर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला उम्मीदवार बने हैं। वहीं महबूबा मुफ्ती के सीएम बनने के बाद खाली हुई लोकसभा सीट अनंतनाग से कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की ओर से गुलाम अहमद मीर उम्मीदवार बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed