फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti asks PDP a party of values

पीडीपी सिद्धांतों वाली पार्टी: महबूबा मुफ्ती

Sun, 09 Apr 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 09 Apr 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti asks PDP a party of values
महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को अनंतनाग और होमशालीबग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीडीपी सिद्धांतों वाली पार्टी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा 2002 में पार्टी ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी और 2015 में एजेंडा आफ अलायंस के आधार पर भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है। उन्होंने कहा पीडीपी ने सरकार बनाते समय अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है। लेकिन अन्य राजनीतिक पाटियां गठबंधन सरकार बनाते समय कोई लिखित समझौता नहीं करती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा राजीव फारूक के मध्य 1986 में हुआ समझौता हो या फिर उमर राहुल के मध्य 2008 में हुआ समझौता या फिर नेकां का 1999 में केंद्र में भाजपा सरकार में शामिल होना। कहीं कोई चर्चा या एजेंडा नहीं बना। उन्होंने पीडीपी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा पार्टी के एजेंडे को लागू करने में जुटे रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में शांति और विकास पर जोर

mehbooba mufti asks PDP a party of values
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

उन्होंने कहा उनकी पार्टी का एजेंडा हैं कि दोनों पड़ोसी देश नफरत भुलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं ताकि रियासत जम्मू कश्मीर में शांति और विकास हो। महबूबा ने कहा उन्हें भरोसा हैं कि जम्मू कश्मीर के लोगों के हित में वह इस दिशा में सफल होगी।

उन्होंने कहा बातचीत और विकास उनकी पार्टी का एजेंडा है। इस अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डा. महबूब बेग के अलावा यशपाल शर्मा और सोफी अब्दुल गफार ने भी अपने विचार प्रकट किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed