महबूबा मुफ्ती का आरोप- हमेशा की तरह मुझे फिर नजरबंद कर दिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर सरकार पर नजरबंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फर्जी मुठभेड़ में कथित तौर पर मारे गए अतहर मुश्ताक के परिवार से मिलने की कोशिश के बीच मुझे हमेशा की तरह घर में नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद महबूबा ने कहा कि अतहर के पिता पर शव की मांग के लिए यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ेंः जानें टीआरएफ और आतंकी जहूर के बारे में, साथ ही वो हमला जिससे सिहर उठी थी घाटी, पीएम ने कही थी ये बात
वहीं एक तस्वीर को साझा करते हुए महबूबा ने कहा कि कश्मीर में दमन का शासन है जिसे भारत सरकार देश के बाकी हिस्सों से छिपाना चाहती है। एक 16 साल का युवक मारा जाता है और परिवार को अंतिम संस्कार करने का अधिकार और मौका देने से इनकार कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ेंः कश्मीर के तीन भाजपा नेताओं का हत्यारा गिरफ्तार, जानिए कौन था मास्टरमाइंड, बेहद खतरनाक थे उसके इरादे
Placed under house arrest as usual for trying to visit the family of Athar Mushtaq killed allegedly in a fake encounter. His father was booked under UAPA for demanding his dead body. This the normalcy GOI wants to showcase to the EU delegation visiting Kashmir. pic.twitter.com/xFkcqTGQyV
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 13, 2021