फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba met governor late evening

भाजपा नेता के साथ राज्यपाल से फिर मिलने गई थीं महबूबा मुफ्ती

Sun, 27 Mar 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Mar 2016 11:08 AM IST
सार

  • करीब 45 मिनट की मुलाकात में राज्यपाल और महबूबा के बीच सरकार गठन से लेकर मंत्रालयों समेत रियासत से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • जल्द ही रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनेगी।

विज्ञापन
mehbooba met governor late evening
महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एनएन वोहरा - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार गठन का दावा पेश करने भाजपा के विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह के साथ राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात करने के बाद महबूबा मुफ्ती देर शाम सवा सात बजे राज्यपाल से एक बार फिर मिलीं। 
विज्ञापन


करीब 45 मिनट की मुलाकात में राज्यपाल और महबूबा के बीच सरकार गठन से लेकर मंत्रालयों समेत रियासत से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात की गठबंधन सहयोगी भाजपा को सूचना नहीं दी गई। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना हैं कि राज्यपाल से महबूबा मुफ्ती की दूसरी बार मुलाकात की उन्हें जानकारी नहीं है। उनका कहना हैं कि भाजपा ने राज्यपाल को पीडीपी के समर्थन में पत्र सौंपा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनेगी। हालांकि, महबूबा के दूसरी बार राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद रियासत की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed