फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba meeting with officials on handwara issue

महबूबा की हिदायत, आम नागरिक को नुकसान न हो

Thu, 14 Apr 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 14 Apr 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba meeting with officials on handwara issue
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने साफ शब्दों में कहा है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिज़र (एसओपी) का हर हाल में पालन किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


तीन दिनों के दिल्ली प्रवास के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती वीरवार को दोपहर बाद श्रीनगर पहुंचीं। उन्होंने पुलिस तथा खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक कर हंदवाड़ा मामले के बाद बने हालात की समीक्षा की।
विज्ञापन


महबूबा ने हंदवाड़ा में तीन तथा कुपवाड़ा में एक नागरिक की मौत के बाद बने हालात की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार बैठक में मौजूद डीजीपी के राजेंद्रा और सीआरपीएफ के अधिकारियों को उन्होंने हिदायत दी कि ज्यादा से ज्यादा संयम बरता जाए ताकि किसी नागरिक को किसी तरह का नुकसान न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी कुपवाड़ा घटना की जांच तय समय में पूरी करें : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त कश्मीर असगर हसन समून ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि स्थिति शांतिपूर्ण है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती है।


समून ने इस दौरान कुपवाड़ा के डीसी को तय समय में घटना (शेल लगने से युवक की मौत) की जांच पूरी करने की हिदायत दी। साथ ही यह भी कहा कि एसओपी का हर हाल में पालन किया जाए। मंडलायुक्त ने सिविल प्रशासन के अधिकारियों को दफ्तरों में मौजूद रहकर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने को भी कहा। बैठक में डीआईजी सेंट्रल रेंज कश्मीर जीएच भट भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed